eResources

Select any of the filter or use search bar to find eResources

Kumar Ki Khoj

यह कार्यक्रम बुद्ध चरित् से उद्धृत है जिसमें राजकुमार सिद्धार्थ की खोज की जाती है।

Kunjamma Ka Janamdin

इस मनोरन्जक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को वज़न , आकार और मात्रा के बारे में समझाया गया है।

Kutta Aur Billi

यह कार्यक्रम कुत्ते और बिल्ली के घर में योगदान का वर्णन करता है

Kya Tum ho meri Ma

इस कार्यक्रम में एक बच्चा अपनी माँ के प्रति अपने हृदय की भावनाओं को प्रगट करता है।

Kya Nirash Hua Jaye?

यह कार्यक्रम हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और और प्रसन्न रहने की बात करता है।

Laakh Ki Chudiyan

यह कार्यक्रम एक कारीगर की भावनात्मक कहानी पर आधारित है जिसमें वह महसूस करता है कि इस मशीनी युग में अब उसके हस्तशिल्प को वैसी आदर की दृष्टि से नहीं देखा जाता जैसा पहले देखा जाता था |

Lakshhya Prapti

कार्यक्रम दृढ संकल्प की भावना रखने पर बल देता है और बताता है कि इस प्रकार हम अपने लक्ष को निश्चय ही प्राप्त कर सकते हैं।

Lalach Buri Bala Hai

कार्यक्रम में बताया गया है कि लालच करना एक बुरी आदत है। हमें , उसी पर सन्तोष करना चाहिए जो हमारे पास है।

Prathmik Kakshaaon Mein Bhasha Shikshan

इस कार्यक्रम में बताया गया है कि शिक्षक प्राथमिक कक्षाओं में भाषा शिक्षण कैसे करें।

Lata Kyun Nahin Bolti

ये कार्यक्रम विशेष रूप से शिक्षकों हेतु निर्मित है जिसमें उन्हें यह परामर्श दिया गया है की विभिन्न और विविध परिस्थितियों में बच्चों के साथ किस प्रकार की शिक्षण विधा का प्रयोग करें ताकि बच्चों को मनोवैज्ञानिक पद्धति से सकारात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। यह शिक्षा मनोविज्ञान पर आधारित है .

Laut Aayee khushi ki khushi

ये कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है | इस कार्यक्रम में “खुशी” एक बालिका है जो पेड़ पौधों से बहुत प्यार करती है लेकिन जब वहां पेड़ पौधे कटाव के कारण कम होने लगते हैं तो वह उदास हो जाती है | बाद में जब वह दुबारा प्रकृति की गोद में जाती है तो उसकी खुशी लौट आती है

Laut Ke chuha ghar ko aaya

इस कार्यक्रम में बच्चे स्वयं कहानी बना के उसमें अभिनय करते हैं, और इस प्रकार भाषा का विकास होता है|